रात की आखिरी राइड

ये कहानी एक कैब ड्राइवर अजय के साथ हुई एक सच्ची घटना पर आधारित है।ये उन दिनों की बात है जब अजय ने नई-नई चलानी शुरू की थी। उसने कुछ ही दिन पहले उबर टैक्सी सर्विस से कोलब किया था, और हर रोज़ रात भर गाड़ी चलाकर कुछ कमाई कर लिया करता था।अजय बेहद ईमानदार, मेहनती और थोड़ा शर्मीला किस्म का इंसान था। लोगों से ज़्यादा बात नहीं करता, बस अपना काम करता और घर लौट जाता।एक रात की बात है वो रात भी बाकी रातों जैसी ही थी रात के करीब 2 बजे थे। अजय अपनी आखिरी राइड पूरी कर चुका था। थकान उसके चेहरे पर साफ़ झलक रही थी। उसकी आँखें भी थक चुकी थीं। वो सोच ही रहा था कि अब घर चला जा तभी मोबाइल की स्क्रीन पर हल्की-सी रोशनी जगमगाई।एक नई राइड रिक्वेस्टआई थी।

अजय ने स्क्रीन पर देखा तो लोकेशन शहर से दूर एक सुनसान इलाक़े का था। मन में झिझक हुई। उसने मन ही मन सोचा,अब और नहीं ये बहुत दूर है, और मैं पहले से ही थका चुका हूँ।”लेकिन तभी उसकी नज़र किराये पर पड़ी लगभग दोगुना और रात के वक़्त ये कमाई उसे बहुत अच्छी लगीथोड़ी देर सोचने के बाद उसने राइड एक्सेप्ट कर ली। पैसे की ज़रूरत थी… और ज़रूरतें इंसान से कुछ भी करवा सकती हैं।गाड़ी स्टार्ट की, और GPS की दिशा में वो उस जगह की ओर बढ़ चला।रास्ता जैसे-जैसे आगे बढ़ता गया, माहौल बदलने लगा।चारों ओर सन्नाट लंबी सड़क दोनो ओर कच्ची ज़मीन, कहीं-कहीं झाड़ियाँ और दूर-दूर तक कोई रोशनी नहीं।स्ट्रीट लाइट्स भी कहीं नहीं थीं। हवा हल्की थी, लेकिन उसमें अजीब सी ठंडक महसूस होरही थी।

अजय को कुछ बेचैनी का अहसास होने लगा, लेकिन वो खुद को समझाता रहा –कुछ नहीं है ये बस थकान का असर है।”अजय उस लोकेशन पर पहुँचा। वहाँ, हल्के अंधेरे में एक औरत सफेद साड़ी में कुछ दूरी पर खड़ी थी।वो एकदम सीधी, बिना हिले-डुले।अजय को थोड़ी घबराहट हुई, लेकिन उसने मोबाइल चेक किया — लोकेशन बिल्कुल यही थी।उसने धीरे से गाड़ी साइड में रोकी और आवाज़ दी “मैम, आपकी कैब आ गई है।”वो औरत बिना कुछ कहे चुपचाप गाड़ी की पिछली वाली सीट पर बैठ गई।उसका चेहरा छाया में छुपा हुआ था।अजय ने सोचा शायद वो थकी हुई होगी या शायद कुछ सोच में डूबी होगी।

अजय ने गाड़ी स्टार्ट की और पूछा मैम, आपको कहाँ जाना है?”उसने बहुत धीमे, ठंडे और सपाट आवाज़ में कहा बस चलते रहो… मैं बताती जाऊँगी।उसकी आवाज़… जैसे कोई बर्फ के नीचे से बोल रहा हो…ठंडी, सुनी हुई, और थोड़ी काँपती हुई।गाड़ी अब अंधेरे में आगे बढ़ रही थी।सड़क पर सिवाय गाड़ी की हेडलाइट्स की रोशनी के अलावा और कुछ भी नहीं था।कभी-कभी झाड़ियों से कोई जानवर भागता दिखत झींगुरों की आवाजें, हवा की सीटी… सबकुछ धीरे-धीरे डरावना लगने लगा।अजय को कुछ अजीब महसूस हुआ।उसने रियर व्यू मिरर में देखा औरत पिछली वाली सीट पर नहीं थी।दिल ज़ोर से धड़कने लगा।उसने दोबारा धुबरा देखा तो वो वहीं थी।लेकिन इस बार उसकी आँखें…सीधे शीशे में अजय की आँखों से टकरा रही थीं।बिना पलक झपकाए…उसका चेहरा एकदम सफेद बिना किसी भाव के पत्थर की तरह।

अजय के शरीर में सिहरन दौड़ गई।हाथ काँपने लगे, लेकिन उसने गाड़ी चलाते रहने का नाटक किया।कुछ मिनटों बाद वो औरत बोली बस अब यहीं रोक दो।अजय ने जिसे ही सामने देखा गाड़ी एक पुराने कब्रिस्तान के सामने थी।घबराकर उसने कहा मैम ये तो कब्रिस्तान हलेकिन औरत ने उसकी बात काट दी मैं यहीं उतर जाऊँगी।अजय ने गाड़ी रोकी। जैसे ही उसने पीछे मुड़कर देखा…वहाँ कोई नहीं था।गाड़ी का दरवाज़ा बंद था और ना ही किसी के उतरने की कोई आवाज़ आई थी।अजय डर से कांप उठा।उसने जल्दी से गाड़ी स्टार्ट करने की कोशिश की, लेकिन गाड़ी स्टार्ट नहीं हो रहीथी।तभी गाड़ी के सारे शीशों पर फॉग जम गया।एक जानी-पहचानी लेकिन डरावनी आवाज़ गूंजने लगीमैं हर रात किसी ड्राइवर को यहाँ बुलाती हूँ लेकिन कोई मेरी मंज़िल तक नहीं पहुँच पाया।

अजय ने काँपते हाथों से एक बार फिर कोशिश की।गाड़ी घरघराई और इस बार चालू हो गई।वो पूरी ताक़त से गाड़ी घुमा कर वहाँ से निकल पड़ा।अजय जिसे ही शहर के पास पोछा उसकी गाड़ी एक बार फिर बंद हो गई।इस बार जब अजय ने पीछे देखा…पिछली सीट पर एक पुरानी, गीली, सफेद साड़ी पड़ी थी।और सीट उस सीट पर जैसे कोई देर तक बैठा रहा हो…पानी में डूबा या शायद किसी और दुनिया से आया हुआ।जैसे ही अजय ने पीछे मूड के देखा, तो उस पिछली सीट पर एक **पुरानी सफेद साड़ी** पड़ी मिली, और पूरी सीट गीली हो चुकी थी – जैसे वहाँ कोई बहुत देर तक बैठा हो। अजय के हाथ काँपने लगे।उसने तुरंत पुलिस को कॉल किया।पुलिस आई।

अजय ने सबकुछ बताया।जब पुलिस ने उस कब्रिस्तान के पास की तलाशी ली —उन्हें वहाँ कुछ पुरानी तस्वीरें,कागज़ात,और गायब टैक्सी ड्राइवरों के पहचान पत्र मिल जो कहाई सालों से लापता थेबाद में पुलिस ने बताया कि उसी जगह पर सालों पहले एक महिला का भयानक एक्सीडेंट हुआ था।वो भी एक टैक्सी में थी लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी।लोग कहते हैं…उसकी आत्मा अब भी भटक रही है और हर रात किसी ड्राइवर को बुलाती हैअपनी मंज़िल तक पहुँचने के लिएउस रात के बाद अजय ने फिर कभी रात में कैब नहीं चलाई।आज भी जब कोई ड्राइवर उस रास्ते से राइड रिक्वेस्ट देखता है…तो वो सोच में पड़ जाता है कहीं वो फिर से वही आत्मा तो नहीं होगी
निष्कर्ष (Conclusion):
अजय की यह घटना हमें याद दिलाती है कि कभी-कभी लालच या मजबूरी हमें ऐसे रास्तों पर ले जाती है जहाँ से वापसी का रास्ता बहुत धुंधला होता है। वह अनजान औरत सिर्फ एक सवारी नहीं, बल्कि उस अनसुलझी त्रासदी की गवाह थी जो सालों पहले उस सुनसान सड़क पर घटी थी।अजय की जान तो बच गई, लेकिन उस रात के अनुभव ने उसके मन में हमेशा के लिए एक खौफ भर दिया। यह कहानी इस बात की पुष्टि करती है कि दुनिया में आज भी कुछ ऐसी अतृप्त आत्माएं और रहस्यमयी जगहें हैं, जिनका सामना होने पर विज्ञान और तर्क भी पीछे छूट जाते हैं।
