New Scary Stories Stories,Uncategorized Scary Ride / हॉरर स्टोरी हिंदी/Horror Stories/New Scary Stories Series 1

Scary Ride / हॉरर स्टोरी हिंदी/Horror Stories/New Scary Stories Series 1

Scary Ride / हॉरर स्टोरी हिंदी/Horror Stories/New Scary Stories Series 1 post thumbnail image

Scary Ride

बहुत रात हो गई थी नील बाइक से अपने घर जाने के लिए कुछ दिनों पहले ही उसे ये नई नौकरी लगी थी। कभी डे शिफ्ट, कभी नाइट शिफ्ट करके वो बहुत थक जाता था। रात के करीब 1:00 बजे नील ऑफिस से निकला था।नाइट शिफ्ट से निकले बहुत सारे लोग उसे हैवे की तरफ जाते हुए दिखे। नील भी उनमे शामिल हो गया लेकिन हैवे से उनके रास्ते अलग हो गए। सब लोग अपने अपने रास्ते चले गए, वो भी बाइक पर से निकला। कुछ ही देर में। नील हैवे पर आया रात बहुत हो गई थी, इसलिए ट्रैफिक भी बहुत कम था। उसे अपने स्पीड में बिल्कुल कंट्रोल नहीं था।

कभी कभार ही उसे सामने से कोई कार आती दिखती या फिर ओवरटेक करती थी।)अभी उसने मेन हाईवे छोड़ के कच्चा रास्ता पकड़ लिया था। वो रास्ता और भी सुनसान था। अभी बाइक के हेड लाइट में सिर्फ काला रास्ता दिख रहा था। बिल्कुल एक काले साप की तरह रात के अंधेरे में। वो सन्नाटा बिलकुल खौफ नाक लग रहा था, लेकिन कोई चारा भी तो नहीं था। नौकरी चाहिए तो शिफ्ट में काम करना ही पड़ता हैं। वो अपने ही धुन में गाड़ी चला रहा था। रास्ता सुनसान होने के कारण। नील रास्ते के बीच से गाड़ी चला रहा था। कुछ ही देर में उसका अकेलापन दूर हो गया। उसे पीछे से आते हुए गाड़ी का हॉर्न सुनाई दिया।

उसने उस गाड़ी को साइड दी। कुछ ही समय में एक कपल बाइक पर से उसे ओवरटेक करके चला गया। शायद वो पति पत्नी थे, लेकिन एक बात नील के धान में आई कि पीछे बैठी हुई औरत ने साड़ी पहनी थी और उसका पल्लू पीछे वाले पहिए से बिल्कुल नजदीक था हवा के झोंके से।वो कभी भी बाइक के पहिये में अटक सकता था और अगर वो पल्लु अटक गया तो पता नहीं क्या अनर्थ हो सकता था। नील ने बाइक का स्पीड बढ़ाया और उस बाइक को ओवरटेक करते हुए कहा बहन जी, आपका पल्लु पहिये में अटक सकता है।ऐसा कह के नील आगे निकल गया।

नील के मन को एक राहत मिली कि मैंने किसी की मदद की क्योंकि आजकल ऐसे वीडियो कितने सोशल मीडिया पे आते रहते हैं? कि एक लड़की बाइक पे बैठी है और उसका पल्लू बाइक के पहिये में अटक गया। दोनों गिर गए और जख्मी हो गए। ये सोच में नील था कि अचानक वही बाइक वाला फिर से निकल के आगे चला गया। लेकिन ये क्या उस?उसकी बीवी कहाँ गई, वो वहाँ नहीं थी कहाँ गई होगी? नील ने गाड़ी का स्पीड बढ़ाया और उनसे पूछा, भाई साहब आपके पीछे बैठी हुई आपकी पत्नी कहाँ गई? क्नॉइस?   उनका पल्लू बाइक के पहिए में अटकने वाला था

तो मैंने उनको बताया था उस बाइक वाले ने अपनी बाइक साइड में लगाई। वैसे नील ने भी अपनी बाइक उसके साइड में लगाई। नील ने कहा क्या हुआ भाई साहब? आपकी बीवी कहाँ है? वो पीछे ही तो बैठी थी ना उस बाइक वाले का पूरा शरीर डर के मारे कपकपाने लगा उसने कुछ नहीं कहा, सिर्फ अपनी डर भरी आँखों से पीछे मुड़ के देखा।तो वो रास्ता और भी डरावना लग रहा था। नील ने उससे कहा क्या हुआ? आप इतना डरे हुए क्यों हो? वो नील को देखते ही रह गया और फिर उसने पूछा मेरे बाइक पर किस्से बैठे देखा आपने?   मतलब आप उसे नहीं पहचानते? मैं जॉब से घर जा रहा था,

अकेले और मैंने किसी को लिफ्ट भी नहीं दी थी।उसकी बातें सुनके नील के रोंगटे खड़े हो गए। दोनों ने एक दूसरे को देखा और एक साथ पीछे देखा तो उन्हें रात की गहराई में एक धुंधली सी परछाई दिखी। वो देखते ही दोनों की आँखें खौफ से फटी की फटी रह गई।उन दोनों का दिल ज़ोर ज़ोर से धड़कने लगा था की तभी सामने वाली बाइक ने हॉर्न मारा। दोनों की मानो सांस ही रुक गयी। दोनों ने फटाफट बाइक स्टार्ट की और तेज रफ्तार से अपने घर की ओर बढ़ने लगे।   नील घर पहुंचा तो रात के 2:00 बजे थे। वो अपने बिस्तर पे लेटा लेकिन उसे नींद नहीं आ रही थी। अपने पूरे करियर में उसने ये चीज़ पहली बार ही देखी थी। 

रह रह के उसके मन में एक ही ख्याल आ रहा था क्या मैंने जो देखा वो सच था? कितनी बार वो वही रास्ते से गुजरा था लेकिन तक उसे ऐसा खौफ नाक अनुभव नहीं हुआ था। बाइक पे बैठी वो औरत उसकी लाल सड़ी।कैसे मुमकिन है ये? लेकिन ये अनुभव एकदम असली था उसे तो अब अपने खिड़की के पर्दे भी उस लाल साड़ी वाली औरत के पल्लू जैसे दिख रहे थे, ऐसे लग रहा था। की बार बार कोई उसका नाम पुकार रहा है। उसे तो अब खिड़की की ओर देखने के लिए भी डर लग रहा था। जब भी वो पर्दा हिलता, बस उसे वही सब याद आता। वो उठा और उसने खिड़की बंद कर दी।  

जैसे ही वो मुड़ा उस औरत ने नील के ऊपर छलांग लगाई। नील डर के मारे चिल्लाने लगा, देखा तो वो सपना था।नील ने सोचा, मैं कुछ ज्यादा ही सोच रहा हूँ और सो गया नील 2 दिन काम पे भी नहीं गया, लेकिन ऐसा वो कितने दिन तक करने वाला था? तीसरे दिन वो काम पे चला गया लेकिन उसका ध्यान काम में नहीं था। बार बार वो घड़ी देख रहा था 12:30 बज गए, शिफ्ट खत्म हो गई, वो अपने बाइक पे बैठा।   लेकिन उसके पैर कापने लगे थे। सोच सोच में वो कब हैवे से निकल के कच्चे रास्ते पे आया ये उसे पता ही नहीं चला। अब उसे ज्यादा डर लगने लगा था।

उसे सब याद आने लगा की पीछे से एक गाडी का हॉर्न सुनाई दिया।नील के रोंगटे खड़े हुए। क्या वो औरत फिर से उस आदमी के पीछे बैठी हुई होगी? क्या वो मुझे फिर से दिखेगी? सिर्फ उसे उसके हार्ट बीट सुनाई दे रहे थे।  शरीर पूरा पसीना पसीना हो गया था। दूसरी बाइक आगे जाने की कोशिश करने लगी। नील ने सोचा, मैं उसके पीछे देखूंगा ही नहीं, लेकिन आखिर उसने पीछे देख ही ली। तो उसके पीछे कोई नहीं था। नील ने एक राहत भरी सांस ली। उसकी जान में जान आ गई। कलेजे का डर अब खत्म हो गया था। नील ने बाइक वाले की ओर देखा।  और थोड़ा स्माइल किया तो उस बाइक वाले ने अपने हेलमेट की कांच ऊपर की और बोला बहन जी से कहिए, उनका पल्लू पहिये में अटक सकता है।

 


Conclusion 

यह कहानी एक डरावने अनुभव पर आधारित है, जिसमें नील नाम का एक युवक अपनी नाइट शिफ्ट के बाद सुनसान रास्ते से घर लौटते समय अजीब और भयावह घटनाओं का सामना करता है। पहले तो वह एक कपल को बाइक पर देखता है, जिसमें महिला का साड़ी का पल्लू पहिए के पास लहराता है। जब वह उन्हें सावधान करता है, तो कुछ देर बाद ही उसे पता चलता है कि वह आदमी तो अकेला था — उसने किसी को लिफ्ट दी ही नहीं थी।

उसके बाद जो घटनाएं होती हैं, वे नील को अंदर तक झकझोर देती हैं — रात की परछाइयां, खिड़की के परदे, और आखिर में फिर से वही महिला एक अनजान बाइक पर, जैसे उसकी आत्मा अभी भी भटक रही हो।

निष्कर्ष रूप में यह कहानी हमें यह सिखाती है कि कुछ अनुभव हमारे साथ जीवन भर रह जाते हैं। यह कहानी सिर्फ डर की नहीं, बल्कि उन अनजानी और रहस्यमयी शक्तियों की भी है जो हमारे आसपास मौजूद होती हैं, जिन्हें हम हमेशा समझ नहीं सकते।

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post

Meerut GP Block

Meerut GP Block | India’s Most Haunted Stories in Hindi New Scary Stories Series 9Meerut GP Block | India’s Most Haunted Stories in Hindi New Scary Stories Series 9

Meerut GP Block मेरठ जीबी ब्लॉक हॉंटेड हॉउस हॉरर ये कहानी है इंडिया के सबसे मशहूर भूत बंगलों में से एक मेरठ जीबी ब्लॉक के संजय सिंह जो मेरठ से

दीवारों के बीच: एक शापित हवेली का ग्रास New Scary Stories Series 41

दीवारों के बीच: एक शापित हवेली का ग्रास New Scary Stories Series 42दीवारों के बीच: एक शापित हवेली का ग्रास New Scary Stories Series 42

दीवारों के बीच: एक शापित हवेली का ग्रास आर्यन खन्ना (नाम का संयोग मात्र) एक लेखक । उसे अपनी नई किताब ‘द साइलेंट वॉल्स’ को खत्म करने के लिए एक

होली पर जगा मंदिर का शव Horror stories

होली पर जगा मंदिर का शव Horror stories New Scary Stories S28होली पर जगा मंदिर का शव Horror stories New Scary Stories S28

होली पर जगा मंदिर का शव Horror stories होली का दिन आ गया था और सारे लोग होली के त्योहार में व्यस्त हो रखे थे। बच्चे अलग-अलग रंग के गुब्बारों